मुंबई – शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के घर शादी के 5 साल बाद नन्हे मेहमान का जन्म हुआ है। अपने पहले बच्चे के आने से खुशी से फुली नहीं समा पा रही है। जिसके बाद ये दोनों सितारे अपने बेटे से जुड़ी जानकारियां फैंस को अक्सर अपने व्लॉग या सोशल मीडिया के जरिेए देते रहते है। कुछ दिनों पहले ही दीपका ककर और शोएब ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था।
शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने बेटे रुहान के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गयी है। तस्वीर को शेयर करते हुए शोएब इब्राहिम ने कैप्शन में लिखा एक साल पहले जब ये सफर शुरू हुआ था तो कभी नहीं सोचा था कि इतनी प्यारी तरह से विश मिलेगा एक साल पूरा होने पर। राजवीर बग्गा और अजूनी के 1 साल पूरे होने पर। तस्वीर में शोएब इब्राहिम अपने बेटे रुहान पर प्यार लुटाते दिख रहे है। एक्टर ने अपने बेटे के चेहरे पर हार्ट इमोजी शेयर कर इसे छुपा दिया है।
टीवी सीरियल स्टार शोएब इब्राहिम ने 1 साल पहले ही अपने स्टार भारत पर प्रसारित होने वाला टीवी सीरियल अजूनी को ज्वाइन किया था। इस शो को हाल ही में 1 साल पूरा हुआ है। एक्टर ने इस शो के 1 साल पूरे होने की खुशी बेटे रुहानी की इस तस्वीर के साथ शेयर की है।
दीपिका और शोएब की बात करें तो दोनों इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल है। दोनों ने साथ में शो ससुराल सिमर का में काम किया था। यहीं से उनकी बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। 22 फरवरी 2018 को कपल ने निकाह किया था। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते है। उनकी लवस्टोरी फैंस को इंस्पायर करती है।