x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

64 साल की उम्र में पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा ने दुनिया को कहा अलविदा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा का निधन हो गया है। 64 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह जाने माने सिंगर रहे हैं जिनका पंजाबी इंडस्ट्री में काफी नाम है। उन्होंने गायिकी के साथ साथ कई फिल्मों में अभिनय भी किया था। आइए बताते हैं आखिर पंजाबी सिंगर सुरेंद्र शिंदा को क्या हुआ था। पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा अब इस दुनिया में नहीं रहे। 26 जुलाई 2023 को उन्होंने लुधियाना के अस्पताल में आखिरी सांसें ली। 64 साल के शिंदा पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। जिसके बाद सिंगर को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर भी रखा था। मगर बुधवार को सुबह 7.30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मालूम हो, उन्होंने ‘ट्रक बिलिया’ और ‘पुत्त जट्टन दे’ जैसे तमाम हिट गाने गाए थे।

करीब 14 दिन पहले ही Surinder Shinda के बेटे ने उनका हेल्थ अपडेट दिया था। सिंगर को लेकर अफवाह उड़ी थी कि उनका निधन हो गया है। मगर बेटे मनिंदर शिंदा ने बताया कि ये सब झूठी खबरें हैं। उनके पिता ठीक हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेकिन बुधवार को सुरिंदर शिंदा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सुरिंदर लंबे समय से बीमार थे और जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। सिंगर के निधन से हर ओर दुख की लहर है। वहीं, पूरी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। सिंगर के निधन पर तमाम सेलेब्स और फैंस उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजली दे रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉस्पिटल के अधिकारियों का कहना है कि शिंदा को एक हफ्ते से ज्यादा समय से पहले अस्पताल के पल्मोनरी केयर वार्ड में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। साथ ही जानकारी दी गई कि मरीज की बुधवार सुबह 7.30 बजे अस्पताल में मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण मौत हो गई।रिंदर शिंदा बहुत फेमस सिंगर थे। उन्होंने कई हिट गानों को अपनी आवाज दी और इस लिस्ट में ‘पुत्त जट्टां दे’, ‘जट्टा जियोना मोर’, ‘काहर सिंह दी माउट’ जैसे गाने शामिल हैं। बताते चलें कि सुरिंदर ‘ऊंचा दर बेब नानक दा’ और ‘पुत्त जट्टां दे’ जैसी पंजाबी फिल्मों में बतौर एक्टर भी नजर आ चुके हैं। सुरिंदर शिंदा फेमस पंजाबी सिंगर कुलदीप मानक के कलीग थे और उन्होंने दिवंगत अमर सिंह चमकीला को म्यूजिक में बड़ा नाम बनाने में भी मदद की है।

Back to top button