x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

वापस आ रहा है अन्नू कपूर का बिग अंताक्षरी शो, यहाँ से देखे शो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – 66 साल के अन्नू कपूर एक एक्टर, सिंगर, निर्देशक, रेडियो जॉकी और टेलीविजन होस्ट है। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। वे एक्टिंग की दुनिया में 40 सालों से सक्रिय है। अन्नू कपूर के फेन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अन्नू कपूर एक बार फिर रेडियो पर आइकोनिक ‘अंताक्षरी’ के साथ वापस आ गए है।

View this post on Instagram

A post shared by 92.7 BIG FM (@bigfmindia)

होस्ट अन्नू कपूर रेडियो पर ‘बिग अंताक्षरी’ के रूप में अपने आइकोनिक शो ‘अंताक्षरी’ का एक अलग वर्जन वापस लेकर आए है। अंताक्षरी एक ऐसी चीज है जिसे हर जनरेशन के लोग पसंद करते है, बशर्ते कि प्रत्येक व्यक्ति के पास गानों का भंडार हो। यह इस खेल को खेलने की अहम शर्त है। इस शो के बारे में बताते हुए अन्नू कपूर ने कहा लगभग एक या दो साल पहले, मेरे पास यह विचार था और बिग एफएम के लोगों ने भी कहा कि अब अंताक्षरी की अवधारणा को रेडियो पर लाने का समय आ गया है।

अन्नू कपूर ने आगे कहा उस समय में, अंताक्षरी कोई साधारण खेल नहीं था, यह गुरुकुलों में कला और अभिव्यक्ति का एक रूप था। यह शिक्षा का एक माध्यम था, और अब, यह मनोरंजन के साधन में बदल गया है। आज के समय में संगीत के सर्वोत्तम विकास की बात करें तो कुछ गाने तुरंत हिट हो जाते है, लेकिन जब अंताक्षरी की बात आती है तो कोई डिबेट नहीं होती। संगीत व्यक्तिपरक है और यह युवा या बुजुर्ग… हर दिल को एकजुट करता है। शो में हमारे पास 18-19 साल के बच्चे भी है जो उम्र और समय से परे जनरेशन गैप के बीच के अंतर को सहजता से पाटता है।

अन्नू कपूर ने अपने करियर में अलग-अलग कैटेगरी में दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड, एक फिल्मफेयर अवॉर्ड और दो इंडियन टेलीविजन अकादमी अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार जीते है। मजेदार बात यह है की उनका असली नाम अनिल कपूर है। उन्होंने ‘तेजाब’ फिल्म में काम करने के दौरान अपना नाम अनिल कपूर से बदलकर अन्नू कपूर रख लिया था। ताकि फेमस एक्टर अनिल कपूर के साथ नाम को लेकर कोई दुविधा न रहे।

Back to top button