x
मनोरंजन

डांस करते करते जोरो से गिरे रणवीर सिंह,फिर हुआ ऐसा -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सुपरस्टार रणवीर सिंह का हर अंदाज देखने लायक होता है। उनके अंदर इतनी एनर्जी है कि वो हमेशा लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार रहते हैं। हाल ही में एक्टर का नया गाना उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से रिलीज किया गया है. इस गाने में वो लाल अनारकली और चूड़ीदार पहने दुर्गा पूजा की मूर्ति के सामने डांस करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का नया गाना ‘ढिंढोरा बाजे रे’ रिलीज होने के बाद से मूवी के लीड हीरो रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रणवीर सिंह के इस पुराने वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

इसी बीच एक और वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस पुराने वीडियो में एक्टर रणवीर सिंह कमाल का डांस करते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह के साथ स्टेज पर अपारशक्ति खुराना और राजकुमार राव भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं पर दो बड़े-बड़े ढोल भी रखे गए हैं जिनको डांस के दौरान रणवीर सिंह बजाते हैं। हालांकि जब घूमते हुए वह दूसरे ढोल के पास जाते हैं, तो वह ढोल पर सिर के बल गिल जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी रणवीर सिंह के पैर डांस करना बंद नहीं करते हैं। वह ढोल पर गिरने के बाद भी हिलते ही रहते हैं।

रणवीर के नए सांग, ढिंढोरा बाजे की करे तो इस गाने को दुर्गा पूजा के लिए बनाया गया है . इस गाने को दर्शन रावल और भूमि त्रिवेदी ने अपनी आवाज दी है. वहीं इस धमाकेदार गाने की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है। इस गाने में रणवीर सिंह से ज्यादा जया बच्चन के गुस्से वाले लुक ने सुर्खियां बटोरी हैं। बता दें इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, चूर्णी गांगुली और शबाना आजमी , जया बच्चन मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

Back to top button