मुंबई – स्टार प्लस की सीरियल महाभारत में भगवन श्री कृष्णा का रोल निभाकर सौरभ जैन ने सभी के दिलो में घर बनाया था। लोगो को उनका ये किरदार काफी पसंद आया था। सौरभ राज जैन टीवी के पॉपुलर एक्टर है।
छोटे पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले एक्टर सौरभ जैन ने अपनी छोटी से छोटी बाटे अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते है। लेकिन वह काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं। अभिनेता जल्द ही अपने फैंस को एक बहुत बड़ा सरप्राइज देने वाले है। सौरभ जैन इन दिनों किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस बारे में एक्टर की तरफ से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर सेट से कई तस्वीरें लीक हो रही है। तस्वीरों में सौरभ जैन अलग ही अवतार में नजर आए है। सौरभ आम इंसान की परेशानियों से जुड़े किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है।
सौरभ के अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ी जो नई तस्वीरें सामने आई है, उससे देखकर साफ कहा जा सकता है कि यह प्रोजेक्ट शिक्षा के मुद्दे पर बना होगा। सौरभ जैन सरकारी नौकरी पाने के लिए यूपीएससी की रेस में लगे हुए है। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर रहते है, जहां सभी सिविल सर्विस की तैयारियों में लगे हुए है। तस्वीर में सौरभ अपने दोस्तों के साथ किसी मुद्दे पर गहरी चर्चा कर रहे है। उनके चेहरे पर चिंता साफ नजर आ रही है।
इस प्रोजेक्ट का नाम और इससे जुड़ी कोई जानकारी अब तक लीक नहीं हुई है। इससे पहले जो तस्वीरें सामने आई थीं, उसमें एक्टर ड्राइवर के रोल में नजर आए थे। इससे पहले एक तस्वीर में सौरभ राज जैन सिर पर साफा बांधे मजदूर के तौर पर नजर आए थे। वहीं दूसरी फोटो में सौरभ राज जैन बतौर कंपाउंडर दिखे थे। प्रोफेशनल फ्रंट पर एक्टर ने अपने अभिनय करियर में कई काल्पनिक और गैर-काल्पनिक शो किए है जैसे पटियाला बेब्स, रीमिक्स, उतरन, महाभारत, महाकाली, चंद्रगुप्त मौर्य सहित कई अन्य शामिल है।