x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड स्टार्स की तरह ही टीवी स्टार्स की भी फेन्स फोल्लोविंग कुछ कम नहीं है। स्टार प्लस की फेमोस सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से सबके दिलो में अपनी अनोखी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा के घर फ़िलहाल खुशियों का माहौल है। बता दे की दीपिका कक्कड़, इशिता दत्ता, गौहर खान और तन्वी ठक्कर ने कुछ दिन पहले ही अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया है।

हालही में एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। पूजा दोबारा मां बनने वाली है। इससे पहले उन्हें एक बेटी है। पूजा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। पूजा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कई तस्वीरों से बना है। क्लिप में एक्ट्रेस वन शोल्डर लॉन्ग ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। उनकी बेटी भी बड़ी बहन बनने के लिए काफी एक्साइटेड दिख रही है। वीडियो में उन्हें अपनी फैमिली के साथ फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता है।

पूजा जोशी ने स्टार प्लस का लॉन्गेस्ट रनिंग शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अहम किरदार निभाया था। वह शो में अक्षरा (हिना खान) की बेस्ट फ्रेंड और भाभी वर्षा बनी थीं। वह लंबे समय तक इस शो से जुड़ी रहीं। पूजा ने 2015 में मनीष अरोड़ा से शादी की थी। उन्होंने 2017 में बेटी को जन्म दिया था।

Back to top button