x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अर्जुन रामपाल 50 साल की उम्र में चौथी बार बने पिता,गर्लफ्रेंड ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबर्दस्त सुर्खियां बटोरते हैं। एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने चार वर्ष पहले एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अरिक है।अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रियड्स ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस तरह एक्टर चौथी बार पिता बन गए हैं। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के घर ढेर सारी खुशियां आई है। एक्टर चौथी बार पिता बने हैं। गुरुवार को उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने एक बेटे को जन्म दिया है इसके बाद अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया के जरिए एक क्यूट पोस्ट शेयर करके नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

गैब्रिएला ने अप्रैल, 2023 में सोशल मीडिया पोस्ट कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए हर किसी को दंग कर दिया। वहीं, अब ग्रैबिएला दूसरी बार मां बन गई हैं, साथ ही फिर से पिता बने अर्जुन रामपाल पोस्ट के जरिए अपनी खुशी साझा करते नजर आए हैं। अर्जुन रामपाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपनी इस खुशी को शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में एक बेबी टावल की तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा है- हैलो वर्ल्ड और विनी-द-पूह का कार्टून बना हुआ।अर्जुन रामपाल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मैं और मेरा परिवार ने आज एक बेटे का स्वागत किया है। मां और बच्चे दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों और नर्सों की शानदार टीम का शु्क्रिया। हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है। आपके सभी को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। हैलो वर्ल्ड, 20.07.2023.”

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

एक्टर अर्जुन रामपाल का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस समेत सितारे भी कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। बॉबी देओल ने कमेंट कर लिखा है, ‘बधाई हो दोस्त।’ राहुल देव ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई डैडी और मम्मी।’ निर्माता प्रज्ञा कपूर ने लिखा, ‘आखिरकार!! बधाई हो, नन्हे बच्चे से मिलने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।’ इसके अलावा एमी जैक्सन और दिव्या दत्ता जैसे स्टार्स भी जोड़े को शुभकामनाएं देते नजर आए हैं। अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स पिछले कई सालों से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक्टर अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया से तलाक के बाद से गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को पहले से एक बेटा अरिक है, जो हाल ही में चार साल का हुआ है। अर्जुन ने बेटे को विश करने के लिए मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। रिपोर्ट की मानें तो, अर्जुन और गैब्रिएला की मुलाकात वर्ष 2018 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। कुछ महीनों के बाद ही दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। इस कपल ने वर्ष 2019 में पहले बेटे अरिक का स्वागत किया।

Back to top button