x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Priyanka Chopra Birthday : रंगभेद का शिकार हुईं थी प्रियंका चोपड़ा,डर के मारे टॉयलेट में करती थीं लंच


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – प्रियंका चोपड़ा आज भले ही ग्लोबल आइकन बन गई है पर उनके लिए यह सफर तय कर पाना बिल्कुल आसान नहीं था. कैसे बॉलीवुड और हॉलीवुड की तमाम चुनौतियों का सामना करने के बाद उन्होंने अपना मुकाम बनाया आइए आपको बताते हैं.ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा आज 41 साल की हो चुकी हैं। 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में जन्मीं प्रियंका सांवली रंगत वाली एक आम लड़की हुआ करती थीं, वहां वे अपनी आंटी के साथ रहा करती थी. अपने सांवले रंग के कारण प्रियंका को अक्सर अमेरिकन बच्चे कमेंट करके चढ़ाया करते थे. उन्हें कई बार स्कूल में बुली होना पड़ा. अपने स्किन कलर को लेकर प्रियंका अक्सर खुद भी अंडरकॉन्फिडेंट फील किया करती थीजिन्हें बचपन से ही रंगभेद और भद्दे कमेंट का सामना करना पड़ा था।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

13 साल की उम्र में जब उन्हें अमेरिका पढ़ने भेजा गया तो उन्हें रंगभेद का सामना करना पड़ा। अमेरिकन बच्चों से परेशान होकर प्रियंका बाथरूम में छिपकर लंच करती थीं। जब 3 साल अमेरिका में गुजारने पर उनके रवैये में बदलाव हुआ तो पिता ने घर से निकलने और जींस पहनने पर भी पाबंदी लगा दी। प्रियंका चोपड़ा ( (Priyanka Chopra Struggle) ने अपने जीवन में कई सारी कठिनाइयों का सामना किया और उसके बावजूद भी अपना मुकाम बनाया. आज हम आपको बताएंगे किस बॉलीवुड की देसी गर्ल का कैसा रहा था जीवन.लेकिन हुनर और लगन ने उन्हें ज्यादा दिनों तक कामयाबी का मोहताज नहीं रहने दिया। महज 18 साल की उम्र में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड बन मिसाल कायम की, लेकिन फिल्मों में जगह बनाने के लिए फिर उन्हें डायरेक्टर की गलत डिमांड और भद्दे कमेंट झेलने पड़े। आज वही प्रियंका चोपड़ा सबसे रईस बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। इसी बीच महज 17 साल की उम्र में प्रियंका ने एक लोकल में क्वीन ब्यूटी पेजेंट जीता, जिससे उन्हें शहर भर के लोग जानने लगे थे।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी अनफिनिश्ड में बताया है कि उन्हें अपने बॉलीवुड करियर में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा. किसी डायरेक्टर ने उन्हें उनके ब्रेस्ट और जबड़े को लेकर सर्जरी कराने को कहा तो किसी ने उनसे आपत्तिजनक बात कही.आपको बता दें कि इन सब दिक्कतों के चलते प्रियंका चोपड़ा ने कई फिल्मों को छोड़ दिया था. इन सब दिक्कतों के बाद भी बॉलीवुड की देसी गर्ल ने अपनी मेहनत से खुदका नाम हिट एक्टेसेस की लिस्ट में शामिल करवाया.कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने डेक्स शेफर्ड के पॉडकास्ट में बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड में करियर बनाने पर बात की। उन्होंने बताया कि वो बॉलीवुड में होने वाली पॉलिटिक्स से थक चुकी थीं। उन्हें हर कोई साइडलाइन कर रहा था। जो ऑफर मिले वो भी बेहद मामूली थे, ऐसे में उन्होंने हॉलीवुड जाने का फैसला किया था।

Back to top button