x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

दीपिका पादुकोण के बार्बी लुक पर रणवीर सिंह ने की मजेदार कमेंट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड के सबसे चार्मिंग कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2018 में एकदूजे के हो गए थे। उनकी शादी को 4 साल हो गए। ये दोनों बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से है। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण अब ‘जवान’ फिल्म में कैमियो करने वाली है। फ़िलहाल दीपिका अपने नए फोटोज को लेकर लगातार सुर्खिया बटोर रही है।

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

हालही में दीपिका पादुकोण ने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। दीपिका पादुकोण इन तस्वीरों में एकदम नए लुक में नजर आ रही है। पादुकोण के इस लुक को देखने के बाद उनके पति रणवीर सिंह ने इस तस्वीर पर अपना रिएक्शन दिया। दीपिका पादुकोण इन तस्वीरों में ‘इंडियन बार्बी’ लुक में दिखाई दे रही है। तस्वीर में पिंक कलर की ड्रेस और एक ब्लैक कैप पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने सफेद स्नीकर्स भी कैरी किए हुए है।

दीपिका पादुकोण के इस लुक की फैंस के साथ-साथ उनके पति रणवीर सिंह भी तारीफ करते हुए दिखाई दिए। दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए रणवीर सिंह लाल कलर की हॉट इमोजी शेयर किया है। रणवीर सिंह के इस कमेंट की लोगों ने काफी पसंद किया। दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के साथ-साथ ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास के संग फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में भी अहम रोल निभाने वाली हैं।

Back to top button