मुंबई – सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके बाद वह कई बार पैपराजी के सामने आए। दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश होते है और सिद्धार्थ-कियारा अपने फैंस की इच्छा का पूरा ध्यान भी रखते है। अपनी शादी के बाद से ही दोनों बी-टाउन के पसंदीदा जोड़ी बन गए है।
कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में वो एक सिंपल लड़की का किरदार निभा रही है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कियारा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की। कियारा ने कहा की एक खास ट्रिक से अपनी सास को इंप्रेस किया था। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां रीमा मल्होत्रा के लिए अपने हाथ से कुछ तैयार किया था। उन्हें स्ट्रीट फूड कितना पसंद है। खास कर उन्हें कोलकाता का ‘फुचका’, दिल्ली के ‘गोलगप्पे’ और मुंबई की ‘पानी पूरी’ बेहद पसंद है। उन्होंने अपनी सासू मां को अपनी पसंदीदा चाट खिलाकर इंप्रेस किया था। वो भी किसी स्ट्रीट से नहीं बल्कि अपने हाथों से। कीयारा ने अपनी शादी में पानी पूरी का स्टॉल लगवाया था।
आगे अपनी सास के बारे में बताते हुए कियारा ने कहा मेरी सासू मां को पानी पूरी बहुत पसंद है! वो अभी हमारे साथ रह रही है, मुंबई में आई हुई हैं दिल्ली से। पहले ही दिन मैंने बोल दिया कि आज घर में हम पानी पूरी बनाएंगे क्योंकि मुझे पता है कि उन्हें ये बहुत पसंद है। मैंने उनको ऐसे मस्का लगाया। मुझे पता था ये करने से मेरे लिए उनका प्यार बढ़ जाएगा, वो इतनी खुश हुईं।