मुंबई – बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह संजू की तरह अलग तरह के लुक में नजर आने वाले है। रणबीर कपूर की नई तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों रणबीर कपूर नए लुक में दिखाई दिए।
रणबीर कपूर की ये फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। कोई रणबीर कपूर के इस लुक की तारीफ करता दिखा, तो किसी को ये लुक विक्की कौशल की कॉपी लगा। इस तस्वीर में बेहद कूल लुक में नजर आ रहा है। तस्वीर में हैट पहने दिखाई दिए। रणबीर कपूर की हैट फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। रणबीर कपूर बेहद सादगी भरे अंदाज में दिखाई दिए। तस्वीरों में चश्मा लगाए हुए दिखाई दिए। रणबीर कपूर की घड़ी उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस घड़ी की कीमत लाखों रुपये में है।
एनिमल में रणबीर कपूर एक खूंखार गैंगस्टर के किरदार में नजर आने वाले है। इस फिल्म को लेकर वह खुद भी काफी एक्साइटेड है। रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली है। फिल्म में तृप्ति दामिरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में है। रणबीर कपूर पहली बार किसी फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका में नजर आने वाले है।