x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Photo: इस शख्स के साथ लंदन में डिनर डेट लेते स्पॉट हुयी काजोल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशकों से भी ज्यादा का समय बिताया है। काजोल बॉलीवुड में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, इश्क गुप्त- द हिडन ट्रुथ जैसी कई शानदार फिल्में की है। काजोल भले ही अब इंडस्ट्री में कम एक्टिव रहती है, लेकिन फैंस के बीच उनका चार्म आज भी पहले की तरह बरकरार है।

View this post on Instagram

A post shared by Mamaraazzi (@mamaraazzi)

इन दिनों काजोल लंदन में छुटिया मना रही है। काजोल ने लंदन में अपने डिनर डेट की तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस दिग्गज फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बेस्ट फ्रेंड है। दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते हुए देखा जाता है। मनीष मल्होत्रा द्वारा शेयर की गई फोटो को काजोल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर की है। काजोल ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा हमारी साथ में ये तस्वीरें मुझे पसंद है। मनीष ने काजोल की एक और तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस को केक खाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए पोज दे रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल फिल्मों के बाद अब ओटीटी में डेब्यू करने जा रही है। बहुत जल्द वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ के जरिए ओटीटी पर कदम रखेंगी। 12 जून को काजोल की सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ये एक कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज है.जिसमें काजोल एक तेजतर्रार वकील, मां और पत्नी नयनिका सेनगुप्ता की भूमिका निभाने वाली है। जो अपनी लाइफ की परेशानियों से जूझती हुई नजर आने वाली है। कृति सेनन की पहली निर्मित फिल्म में नजर आएंगी। कृति ने कुछ समय पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। कृति की प्रोड्यूस की हुई फिल्म का नाम ‘दो पत्ती’ है, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

Back to top button