मुंबई – छोटे पर्दे के चर्चित कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को शादी के 7 साल हो गए। कपल ने अपनी शादी की सातवीं सालगिरह थाईलैंड में एन्जॉय किया। दिव्यांका ने अपने पति विवेक दहिया के साथ सी-साइड डिनर डेट एन्जॉय की जिसका वीडियो भी सामने आया है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टेलीविजन इंडस्ट्री के लविंग कपल हैं, जो जानते हैं कि एक-दूसरे को कैसे स्पेशल फील कराना है। हाल ही में, दिव्यांका और विवेक ने अपनी शादी की सातवीं सालगिरह मनाई। कपल के एनिवर्सरी सेलिब्रेशन का रोमांटिक वीडियो सामने आया है।विवेक दहिया ने भी रोमांटिक तस्वीरों से अपनी लेडी लव दिव्यांका को एनिवर्सरी विश की है
दिव्यांका ने अपने पति विवेक के साथ एनिवर्सरी पर थाईलैंड में एक रोमांटिक सी-साइड डिनर एन्जॉय किया। ‘ये है मोहब्बतें’ एक्ट्रेस ने 9 जुलाई 2023 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी झलक भी दिखाई है। उन्होंने अपने स्पेशल मोमेंट का एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि विवेक ने समंदर के किनारे अपनी लेडी लव के लिए एक रोमांटिक डिनर डेट का अरेंजमेंट किया था। कपल को इस डेट पर ढेर सारी मस्ती करते हुए भी देखा जा सकता है।इस कपल ने जमकर मस्ती की है और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है.
इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति को प्यार भरे अंदाज में एनिवर्सरी की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा,”साल्ट-किस्ड हवा हमारी प्रेम कहानी की कहानियां फुसफुसाती हैं, एक रोमांटिक सी-साइड डिनर के साथ हम अपनी सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यार।”
इन फोटोज के साथ विवेक ने कैप्शन में लिखा,”ट्रेवल और एडवेंचर में मेरे साथी के लिए – आपके साथ दुनिया खूबसूरत है। यहां 7 साल पूरे होने जा रहे हैं, जो एक पल में बीत गए।” विवेक ने पत्नी के साथ अपनी थाईलैंड ट्रिप से कई रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं, जिसमें कपल एक-दूसरे के प्यार में खोया हुआ दिख रहा है। कपल ने 2016 में शादी की थी। उनकी मुलाकात ये है मोहब्बतें सीरियल के सेट पर हुई थी. इस शो में दिव्यांका ने इशिता अय्यर भल्ला और विवेक ने अभिषेक सिंह का किरदार निभाया था. शो में भले ही दोनों की पेयरिंग नहीं थी, पर ऑफ-स्क्रीन उनके बीच नजदीकियां बढ़ती गई. आखिरकार उन्होंने शादी कर अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगा दी.