x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Neetu Kapoor Bday: रणबीर कपूर-रिद्धिमा कपूर साहनी ने लंदन में सेलिब्रेट किया मॉम नीतू सिंह का बर्थडे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई –नीतू कपूर 8 जुलाई, 2023 को अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। नीतू कपूर ने रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, उनके पति भरत साहनी और नातिन समारा के साथ लंदन में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया.आलिया भट्ट ने इस मौके पर उन्हें क्वीन कह कर विश किया.आलिया की फिल्मों को लेकर अपनी व्यस्तता थी इसलिए वो नहीं गईं और इस वजह से बिटिया राहा को भी दादी मां के बर्थ डे सेलिब्रेशन को मिस करना पड़ा।

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

रणबीर कपूर गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे. वह अपनी मम्मी नीतू कपूर को उनके बर्थडे पर सरप्राइज देने के लिए लंदन जा रहे थे. उन्होंने एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराज़ी से रिक्वेस्ट की थी कि वो लोग एक दिन के बाद उनकी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करें, जिससे नीतू कपूर को उनके वहां आने की खबर न हो सके.इस जश्न की एक प्यारी फैमिली पिक रिद्धिमा ने सबसे पहले अपने अकाउंट में मां को टैग कर जन्मदिन की बधाई थी। उसके बाद नीतू ने बच्चों को धन्यवाद कहता नोट और रेड को ऑर्ड आउटफिट वाली पिक पोस्ट की। इसमें लिखा बहुत खूबसूरत प्यारा दिन था, लेकिन हां मैंने आलिया और राहा को मिस किया। दामाद भरत साहनी ने अपनी सास नीतू कपूर के बर्थ डे सेलिब्रेशन की वीडियो अपलोड की। इसमें नीतू और कुछ करीबी दिख रहे हैं।

रणबीर मां के द मोमेंट को कैमरे में कैद करते दिखे तो नीतू बर्थडे विश के साथ हाथ में नाइफ ले केक कट करते ।तस्वीर में नीतू रेड पैंटसूट पहनी दिखीं. तो वहीं रणबीर ने वाइट टी और ग्रे सूट पहना था.रिद्धिमा ब्लैक और समारा वाइट आउटफिट में नजर आईं. भरत ने ब्लैक टी, वाइट पैंट्स और लाइट ग्रीन ब्लैज़र पहना था.नीतू सिंह हिंदी सिनेमा के द ग्रेट शो मैन राज कपूर के मझले बेटे ऋषि कपूर की पत्नी हैं। नीतू कपूर की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उनका जन्म 8 जुलाई 1958 को हुआ था। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘रानी और लालपरी’ से डेब्यू किया। स्क्रीन नेम था बेबी सोनिया। इसके बाद बतौर एक्ट्रेस 15 साल की उम्र में अभिनय करना शुरू किया। 1973 में 15 साल की नीतू कपूर ने जेठ रणधीर कपूर के साथ के. शंकर की फिल्म ‘रिक्शावाला’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था।

Back to top button