x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Insidious The Red Door हॉरर फिल्म होगी सिनेमाघरों मैं स्ट्रीमिंग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड की मूवी की जगह हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। बॉलीवुड में भी कई हॉरर-थ्रिलर मूवी अब तक बनायीं जा चुकी है। हॉरर फिल्मों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जिसे डरने में आनंद आता है। कई हॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Insidious Movie (@insidiousmovie)

पहली हॉलीवुड रिलीज इनसाइडियस- द रेड डोर फिल्म है। इनसाइडियस गुरुवार को सिनेमाघरों में पहुंचेगी, मगर इससे पहले फिल्म के जॉनर को देखते हुए आधी रात को इसके स्पेशल शोज रखे गये है। इनसाइडियस के मध्यरात्रि शो 11 बजकर 55 मिनट से रखे गये है। दिल्ली के पीवीआर सिनेमाज में यह शो देखे जा सकते है। इनसाइडियस- द रेड डोर भारत में अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी रिलीज की जा रही है।

हॉरर फिल्म इनसाइडियस- द रेड डोर का निर्देशन पैट्रिक विल्सन ने किया है, जो फ्रेंचाइजी में जॉश लैम्बर्ट का मुख्य किरदार भी निभाते है। पैट्रिक इस फिल्म के साथ डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे है। फिल्म की स्टार कास्ट में टाय सिम्पकिन्स, हियाम अब्बास, सिनक्लेयर डैनियल, एंड्रयू एस्टर और रोस बायरन शामिल है। द रेड डोर, हॉरर फ्रेंचाइजी इनसाइडियस की पांचवीं फिल्म है। इसकी पहली फिल्म 2010 में आयी थी। 2013 में दूसरी फिल्म इनसाइडियस- चैप्टर 2 आयी। 2015 में चैप्टर 3 और 2018 में द लास्ट की आयी। ये फिल्में आप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से देख सकते है।

Back to top button