x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

भारतीय फिल्मों के बारे में भला-बुरा बोलने पर बुरी तरह ट्रोल हुयी प्रियंका चोपड़ा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी निजी जिंदगी और अपनी फिल्मो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में जलवा बिखेर रही है। प्रियंका आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी है। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सामने आ गया जिसको लेकर वो लोगों के निशाने पर आ गई है। वीडियो में प्रियंका 68वें एमी अवार्ड्स के दौरान जर्नलिस्ट से बात करती दिखीं। जिसमे वे हिंदी फिल्मों का मजाक उड़ाती नजर आईं। प्रियंका कहती है कि Indian Films is all about hips and boobs। प्रियंका के इस वीडियो पर उन्हें फिर से ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने इस वीडियो में कुछ डांस मूव्स भी करके दिखाए। इस वीडियो को लेकर अब तक लोग अपनी नाराजगी जताते है। यह गलत नहीं है कि बॉलीवुड ने ही उन्हें पहचान दिलाई है और वो उसी के बारे में ऐसा कह रही है।

हाल ही में खबर आई थी कि फरहान अख्तर की फिल्म जी ले ज़रा को प्रियंका चोपड़ा ने शेड्यूल की दिक्कतों के कारण फिल्म छोड़ने का फैसला किया। खबरें ये भी आई कि कैटरीना कैफ भी इस फिल्म को छोड़ने जा रही है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस निराश नजर आए। ताजा अपडेट यह है कि कैटरीना कैफ का पत्ता फिल्म से नहीं कटा है। वो अभी भी फिल्म का हिस्सा बनी हुई है। कैटरीना कैफ इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में भले ही थोड़ी देरी हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे।

Back to top button