x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

दिव्या खोसला कुमार की मां का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने साझा किया इमोशनल मैसेज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्ट्रेस और डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) के ऊपर दुखों के पहाड़ टूट पड़ा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार की मां अब इन दुनिया में नहीं रहीं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के लिए एक भावुक नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर बाकी स्टार्स भी उनकी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Divyakhoslakumar (@divyakhoslakumar)

इंस्टा पर अभिनेत्री ने मां की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज के साथ उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के रूप में पैदा होने पर उन्हें गर्व है। तस्वीरें शेयर करते अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ”कुछ समय पहले मैंने मेरी मां को खो दिया, जिससे मेरे दिल में हमेशा के लिए एक खालीपन आ गया है। मैं आपके असीम आशीर्वाद और नैतिक मूल्यों को अपने साथ लेकर चलूंगी। मेरी सबसे खूबसूरत मां.. आपकी कोख से पैदा होने पर मुझे गर्व है। आई लव यू मम्मा। ओम शांति…….अनीता खोसला की बेटी।”शेयर की गईं तस्वीरों में दिव्या अपने बेटे के साथ नानी के बीच रहे एक प्यारे बॉन्ड की झलक भी दिखाई है।

मोनालिसा, उर्वशी रौतेला समेत कई सितारों ने अभिनेत्री की मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर ओम शांति लिख रहे हैं। दिव्या अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी हैं। अक्षय कुमार से लेकर जॉन अब्राहम जैसे सितारों के साथ वह स्क्रीन स्पेस साझा कर चुकी हैं। अभिनेत्री होने के अलावा वह फिल्म निर्देशक भी हैं।बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म यारियां 2 की घोषणा की थी। ये इस साल 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से दिव्या खोसला सात साल बाद डायरेक्टर के तौर पर कमबैक कर रही हैं। उनकी लास्ट डायरेक्ट की गई फिल्म ‘सनम रे’ थी।

Back to top button