x
मनोरंजन

बॉलीवुड की इन फिल्मों पर सेंसर बोर्ड की चली कैंची


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – इन फिल्मों के सिनेमाघरों तक पहुंचने के लिए कई प्रक्रियाओं से होकर गुजरना पड़ता है। इन्हीं में से सबसे महत्वपूर्ण सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट प्राप्त करना भी है। बिना प्रमाणन के ये फिल्म थिएटर्स में प्रदर्शित नहीं हो सकती हैं। कई बार फिल्मों में आपत्तिजनक सीन या संवाद होने की वजह से सेंसर बोर्ड इन पर कैंची चला देता है और इसके बाद ही फिल्म को रिलीज करने की इजाजत देता है।

अभिव्यक्ति की आजादी पर लगने वाली पाबंदियों का सहारा बना है OTT प्लेटफॉर्म। कहने, सुनने और देखने की आजादी के नाम पर OTT पर सबकुछ बिक रहा है। पहले जिन फिल्मों पर बैन लग जाता था। उन्हें देखना नामुमकिन हो जाता था, मगर अब ऐसा नहीं है, वो बैन हुई फिल्में आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। आपको ऐसी 10 फिल्मों के बारे में बताते हैं जो OTT पर मौजूद हैं।

ग्रेट ग्रैंड मस्ती है। मस्ती के इस सीक्वल को इंद्र कुमार ने निर्देशित किया था। फिल्म में विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख नजर आए थे। इसके अलावा इसमें उर्वशी रौतेला भी थीं। फिल्म में एडल्ट कंटेंट होने की वजह से सेंसर बोर्ड ने इसमें 281 कट लगाने के लिए कहा था। बाद में, मामला कोर्ट में भी पहुंचा था।

ये फिल्म नेटफिलिक्स पर मौजूद है। ये फिल्म भारतीय देवी-देवताओं पर बनी है, हालांकि इस पर बैन नहीं लगा, मगर कैंचिया इतना चली कि निर्माता इतने कट को सह नहीं पाए। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। साल 1996 में रिलीज हुई ये फिल्म भी समलैंगिकता पर आधारित थी। मगर उस दौर में ये सब दिखा पाना और भी मुश्किल था। क्योंकि ये फिल्म धर्म से भी जुड़ी थी, इसीलिए इंडिया में रिलीज नहीं हुई, जबकि दुनियाभर में इस फिल्म ने कई इनाम जीते थे।

कूल हैं हम 3 अपने कटेंट की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में रह चुकी है। फिल्म में काफी ज्यादा बोल्ड सीन और डायलॉग थे। फिल्म में आफताब शिवदासानी और तुषार कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने 150 कट लगाने की बात कही थी। हालांकि, रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी।

Back to top button