x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

‘मैंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया है, लेकिन सबने मुझे दिया’, शहनाज गिल का फिर छलका दर्द


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बिग बॉस सीजन 13′ से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शहनाज गिल का गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में शहनाज के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आ रहे हैं।मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों सॉन्ग ‘यार का सताया हुआ है’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं इन बीच शहनाज ने अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात की है।

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि, ‘मैंने आज तक किसी को धोखा नहीं दिया है, लेकिन सबने मुझे दिया है। मुझे छोड़कर गया है, क्योंकि जब आपको इंसान का पता चल जाता है कि उसका दो या तीन जगह चल रहा है तो इंसान खुद ही पीछे हट जाता है। ‘वरना मैंने आज तक किसी को कभी धोखा नहीं दिया।’इतना ही नहीं शहनाज गिल ने अपने स्कूल के क्रश के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनके स्कूल में एक लड़का था, जिस पर सभी मरती थीं, लेकिन वह उन पर फिदा था। वह क्लास में सबसे बुद्धिमान था और उनका सारा होमवर्क करता था। दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए थे। बाद में एक्ट्रेस को एहसास हुआ था कि वह उन्हें लाइक करता है।

हाल ही में शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। जिसके बाद अब शहनाज जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही के साथ ‘100 %’ में नजर आने वाली हैं। शहनाज भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर के साथ ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ भी कर रही हैं।

Back to top button