x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

List: जबरदस्त टैलेंट से भरपूर है ये स्टारकिड्स


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड पर राज करने वाले अभिनेताओं के बच्चे भी अपने माता-पिता की ही तरह अपना करियर बनाने का सपना देखते है। बचपन से ही उस सपने को साकार करने के लिए मेहनत करते है। बॉलीवुड में कई ऐसे सुपरस्टार्स है, जिनके बच्चे काफी टैलेंटिड है। ये स्टारकिड्स अपने टैलेंट और स्वीटनेस से ट्रोल्स की भी बोलती बंद कर देते है। कोई स्टारकिड स्विमिंग में देश का नाम ऊंचा कर रहा है तो किसी में सिंगिंग का टैलेंट है।

वेदांत माधवन :

आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन स्विमिंग में देश का नाम ऊंचा कर रहे है। वेदांत ने मलेशिया इनविटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में पांच गोल्ड मैडल अपने नाम किए थे।

अहान शेट्टी :

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को फोटोग्राफी का काफी शौक है। अहान बेहतरीन फोटोग्राफर है।

राशा थडानी :

राशा सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, राशा थडानी अच्छी डांसर होने के साथ ही कमाल की सिंगर भी है। राशा थडानी की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती है। हाल ही में राशा ने अपना गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

आलिया कश्यप :

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप एक फेमस यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर है। आलिया के इंस्टाग्राम पर लाखों के संख्या में फैंस है।

आर्यन खान :

शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान बेहतरीन राइटर है। आर्यन डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमा रहे है। आर्यन ने भी अपनी बहन सुहाना की तरह ही अमेरिका में फिल्म की पढ़ाई की है।

नव्या नंदा :

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा भी काफी टैलेंटेड है। उन्हें सामाजिक विषयों की काफी अच्छी नॉलेज है। इसके अलावा उनकी हिंदी पर भी अच्छी पकड़ है।

खुशी कपूर :

निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी इस साल डेब्यू कर सकती है। उनकी बड़ी बहन जान्हवी पहले ही ‘धड़क’ और ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ जैसी फिल्मों में अच्छे अभिनय के साथ बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी है।

Back to top button