
मुंबई – आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से फिल्म का पहला लुक आउट हो गया है जो हर किसी को भा रहा है। शुक्रवार को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं है।
रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में लंबे बालों में नजर आएंगे। उन्होंने टिफनी एंड कंपनी के लिए फोटोशूट कराया है। अब उन्होंने छोटे बालों और ट्रिम दाढ़ी के साथ नया लुक पोस्ट किया है। उनके लुक को न सिर्फ इंटरनेट पर पसंद किया गया है बल्कि कई सेलिब्रिटीज ने भी उनकी प्रशंसा की है और कमेंट्स किए है। रणवीर सिंह ने एक काली टी शर्ट पहनी है। उन्होंने कान में इयररिंग, एक चैन और अंगूठी भी पहन रखी है।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जिसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं, इस साल 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। नेटफ्लिक्स पर फिल्म 2016 में ऐ दिल है मुश्किल के बाद पहली बार करण जौहर की एक पूर्ण लंबाई वाली फीचर फिल्म के निर्देशन में वापसी कर रही है। फिल्म का पहला गाना ‘तुम क्या मिले’ रिलीज हुआ था। जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।