x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

नए प्रोजेक्ट के साथ फिर साथ दिखेगी शाहरुख और फराह खान की जोड़ी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – साल 2004 में मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘मैं हूं ना’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुयी थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाये। इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने लीड रोले निभाया था।

View this post on Instagram

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

फिल्म ‘मैं हूं ना’ ने न सिर्फ रिकॉर्ड बनाए, बल्कि कई रिकॉर्ड भी तोड़े। इस फिल्म की सफलता से उत्साहित होकर फराह खान ने शाहरुख खान को ‘ओम शांति ओम’ के रूप में एक और फिल्म में साइन कर लिया। इस फिल्म ने भी बॉक्स-ऑफिस पर अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाए। अब इस फिल्म के अलावा दोनों की जोड़ी फिर से इतने सालों बाद वापसी करने वाली है। इनकी लास्ट फिल्म हैप्पी न्यू ईयर साल 2014 में आई थी। इसके 9 साल बाद दोनों की जोड़ी फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देगी फैंस भी इस खबर के बाद से काफी एक्साइटेड है।

शाहरुख खान और फराह खान जल्द ही एक साथ एक प्रोजेक्ट में नजर आने वाले है। हालांकि, अभी इस प्रोजेक्ट के बारे में शुरुआत की गई है अभी बात को आगे बढ़ना है। वैसे इन दोनों के काम में एक बात ये भी है कि शाहरुख इसमें निर्माता के रूप में दिखाई देंगे। फराह खान भी इसमें निर्देशक के रूप में नजर आएंगे। फराह और शाहरुख एक मसालेदार फिल्म बनाने की पूरी कोशिश में है और इसमें शाहरुख एक्टिंग करेंगे या नहीं इस बात के बारे में अभी जानकारी नहीं आई है लेकिन हां एक्टर निर्माता के रूप में जरूर दिखाई देंगे। हालांकि, इससे पहले शाहरुख को इसमें मुख्य भूमिका के रूप में लेने का विचार किया गया था लेकिन बाद में इसमें कुछ बदलाव किए गए है और अब इसमें शाहरुख के अलावा कई और एक्टर्स होंगे।

फराह खान और शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के बीच एक प्रारंभिक समझौता हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त परियोजना, पूरी संभावना के साथ, वर्ष के अंत में घोषित की जाएगी और इस वर्ष के अंत तक शुरू हो जाएगी।

Back to top button