x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड ने ठुमके लगाकर जमाया माहौल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मलाइका अरोड़ा कभी अपनी फिटनेस को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते है। अर्जुन कपूर की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई खबरें सामने आती रहती है। आज अर्जुन कपूर 26 जून 2023 को 36वां जन्मदिन मना रहे है।

View this post on Instagram

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों का एक-दूसरे के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है। ऐसे में मलाइका अपने बॉयफ्रेंड का बर्थडे स्पेशल कैसे न बनाती। अपने लविंग बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर पार्टी में मलाइका ने जमकर डांस किया। अर्जुन कपूर ने बीती रात को अपना मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी बर्थडे पार्टी में दोस्तों से लेकर बहन अंशुला कपूर और उनके बॉयफ्रेंड भी मौजूद थे। अर्जुन की पार्टी से एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका को झूमते हुए देखा गया।

मलाइका शाह रुख खान की फिल्म ‘दिल से’ के गाने ‘छैंया छैंया’ पर डांस करती हुई नजर आ रही है। 49 साल की मलाइका ने पार्टी में जिस तरह के मूव्स से आग लगाई, पूरे सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा हो रही है। उन्होंने व्हाइट कलर की साइड कट लॉन्ग ड्रेस पहनी थी, जिस पर हार्ट शेप बना हुआ था। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अरबाज खान से तलाक लेने के कुछ साल बाद मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। 3 साल के एज गैप के बावजूद उनकी केमिस्ट्री इतनी स्ट्रॉन्ग है कि वे अन्य कपल्स को भी प्रेरित करते है।

Back to top button