x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सत्य घटना पर आधारित फिल्म ‘कुसुम का बियाह’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आज तक बॉलीवुड में सत्य घटना पर आधारित कई फिल्मे बनी है। ज्यादातर फिल्मे हिट भी हुयी है। हिन्दी सिनेमा में वास्तविक घटनाओं पर आधारित कहानी वाली फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा की अब तक बॉलीवुड में कोरोना में लॉकडाउन में हुई कुसुम की शादी फिल्म नहीं बनी होगी। बॉलीवुड में जाने माने निर्देशक शुवेंदु राज घोष अपनी नयी फिल्म के साथ लोगो का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है।

फिल्म ‘कुसुम का बियाह’ जो रियल इंसिडेंट पर बनी है। इसी फिल्म का धांसू ट्रेलर आज जरी कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में मनोरंजन के साथ एक सस्पेंस भी है, जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आ रहा है। फिल्म ‘कुसुम का बियाह’ कोरोना महामारी के दौरान एक सत्य घटना पर आधारित है। फिल्म 21 जुलाई को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘कुसुम का बियाह’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन में कई परिवार फंस गए थे। कैसे बिहार से झारखंड गई एक बारात दोनों राज्यों की सीमा पर फंस जाती है। किस तरह से केंद्र सरकार का अचानक लिया गया निर्णय ग्रामीण अंचल में जिंदगियों की रफ्तार रोक देता है। फिल्म बिहार और झारखंड के सरकारी सिस्टम की खींचतान में आम आदमी की मुश्किलें दिखाई गई है।

साल 2000 से पहले बिहार-झारखंड दोनो एक ही राज्य थे। बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद कई राजनीतिक और प्रशासनिक जटिलताएं पैदा हो गईं, जो अभी तक जारी है। कोरोना के चलते दो राज्यों की सीमा पर कुसुम की बारात फंसने की घटना स्थानीय समाचार पत्रों और टीवी चैनलों में सुर्खियों में आई थी। घटना को मनोरंजक तरीके से बड़े पर्दे पर दिखाया गया है।

फिल्म में मुख्य किरदार सिक्किम की सुजाना दर्जी और करनाल, हरियाणा के लवकेश गर्ग ने निभाया है। इनके साथ राजा सरकार, सुहानी बिस्वास और प्रदीप चोपड़ा, पुण्य दर्शन गुप्ता, रोज़ी रॉय और प्रदीप चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी व स्क्रीन प्ले विकास दुबे और संदीप दुबे ने लिखा है। कुसुम का बियाह 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Back to top button