मुंबई – मलाइका अरोड़ा का फैशन सेंस अक्सर लोगों के होश उड़ा देता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोडा की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। आपको बता दें कि बॉलीवुड की इस हसीना के इंस्टाग्राम पर 17.6 मिलियन फॉलोअर्स है। एक्ट्रेस के पोस्ट देखने के लिए उनके फैन्स बेताब रहते है।
मलाइका अरोड़ा फिल्मों में बहुत कम ही नजर आती है। मलाइका अरोड़ा लाइमलाइट में लगातार बनी रहती है। मलाइका अक्सर योग या जिम करने के लिए घर से निकलती है तो पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाती है। वे अपनी फिटनेस का बेहद खयाल रखती है और इसके लिए काफी मेहनत भी करती है। मलाइका एक बार फिर योग करने के निकली थीं और उनकी तस्वीरें क्लिक हुई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अरोड़ा अपनी कार से उतरकर जैसे ही बाहर आईं कि पैपराजी ने उनकी तस्वीरें क्लिक करना शुरू कर दिया। उन्होंने योग जाते समय शॉर्ट्स के साथ स्पोर्ट्स ब्रा पहनी हुई थी। मलाइका अरोड़ा ने हमेशा की तरह कैप भी लगाया हुआ था। अरोड़ा की अलग-अलग एंगल से कई तस्वीरें क्लिक हुई है। फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की फिटनेस की तारीफ कर रहे है। अरोड़ा को उनकी चाल पर ट्रोल किया गया है। वहीं, मलाइका अरोड़ा को उनकी छोटी ड्रेस को लेकर भी निशाना बनाया गया है।