x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बिग बॉस OTT 2′ आज से शुरू होगा ,ये विवादित कंटेस्टेंट आएंगे नजर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई –‘बिग बॉस OTT’ का दूसरे सीजन 17 जून से शुरू होने जा रहा है। इस बार शो को सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आएंगे, जिसको लेकर प्रशंसक काफी उत्सुक हैं। मेकर्स की ओर से शो का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट की झलक साझा कर दी गई है और कई के नाम भी सामने आ गए हैं। ओटीटी प्लेटफार्म जीओ सिनेमा पर आज से शुरू होने जा रहा है.सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में इस बार प्रतियोगियों की एक दिलचस्प कतार है।

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी भी ‘बिग बॉस OTT 2’ में नजर आएंगी। नवाज के साथ उनके रिश्ते खराब हो गए और उन्होंने सार्वजनिक रूप से उन पर कई आरोप लगाए।

फलक नाज छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्होंने ‘देवों के देव महादेव’, ‘ससुराल सिमर का’ सहित कई टीवी शो किए हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपने भाई शीजान खान को लेकर चर्चा में थीं।

एडल्ट स्टार रह चुकी मिया खलीफा के भी शो का हिस्सा होने की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि मिया वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में हिस्सा लेंगी।

आकांक्षा पुरी ‘बिग बॉस 13’ के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड थीं और शो के दौरान दिए गए अपने बयानों के चलते वह सुर्खियों में आ गई थीं।

अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी दोनों ही छोटे पर्दे के मशहूर सितारे हैं। उन्होंने टीवी पर स्प्लिट्सविला 7, बड़ी देवरानी, बड़े भैया की दुल्हनिया, नास्तिक, मेरी हानिकारक बीवी और ये रिश्ते हैं प्यार के सहित कई लोकप्रिय शो किए हैं। उसने रूहानियत नामक एक वेब श्रृंखला में भी अभिनय किया।

बिहार से सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं। अर्चना गौतम और शहनाज गिल से उनकी तुलना शुरू हो चुकी है। उन्हें द कपिल शर्मा शो और डांस इंडिया डांस जैसे शो में देखा गया था लेकिन उनकी प्रसिद्धि का दावा भोजपुरी में उनके सोशल मीडिया पोस्ट हैं.MTV स्प्लिट्सविला’, ‘रोडीज’ जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकी श्रुति सिन्हा, केविन, और जेद हदीद भी ‘बिग बॉस OTT 2’ के कंटेस्टेंट हैं।

Back to top button