
मुंबई – समय-समय पर सेलेब्रिटी की शादियों के बारे में अफवाहें ऑनलाइन सामने आती रहती है, जो प्रशंसकों के बीच हलचल पैदा करती है और हमारे सितारों के निजी जीवन में एक बार फिर से उनकी रुचि जगाती है। ऋतिक रोशन और उनकी लेडी लव सबा आज़ाद नवंबर 2023 में शादी करने की प्लानिंग कर रहे है। इस पॉपुलर कपल की शादी और सगाई की खबरें काफी समय से आ रही है।
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सिंगर सबा आजाद आए दिन एक साथ स्पॉट होते रहते है। इसके अलावा ये दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है। ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। अब सबा आजाद ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की है जिनमें वह ऋतिक रोशन के साथ नजर आ रही है। दोनों के फैंस तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे है।
सबा आजाद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की है। सबा आजाद ने येलो कलर की साड़ी पहनी हुई थी। सबा आजाद ने बालों को बांध रखा था और उनके नेकलेस और इयररिंग्स ने लोगों का ध्यान खींचा है। वहीं, ऋतिक रोशन ने ब्लैक कलर का कुर्ता-पायजामा के साथ नेहरू जैकेट पहना था।
ऋतिक जल्द दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘फाइटर’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में है।