x
मनोरंजन

प्रभास से लेकर ये सितारे निभा चुके है भगवान राम का किरदार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – प्रभास और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 16 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में प्रभास ने भगवान राम और कृति सेनन ने माता सीता का किरदार निभाया है। दरअसल प्रभास से पहले भी ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया था। ये एक्टर्स श्री राम के किरदार में इतने फेमस हो गए कि लोग इन्हें भगवान का दर्जा देने लगे।

साउथ के सुपरस्टार में एनटीआर का नाम जरूर शुमार किया जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। 50 के दशक में वह कई बार बड़े पर्दे पर भगवान राम के किरदार में नजर आए। लोगों को उनके द्वारा निभाया गया यह किरदार काफी पसंद आया था। बता दें कि फिल्मों से दूर होने के बाद एनटीआर ने राजनीति में भी काफी सफलता हासिल की। उन्हें तीन बार जनता ने आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया।

जब भी भगवान राम के किरदार की बात की जाती है तो सबसे पहले अरुण गोविल का ही नाम आता है। अरुण गोविल ने तीन दशक पहले रामानंद सागर के शो रामायण में श्री राम का किरदार निभाया था। वे श्री राम के किरदार में इस तरह बस गए कि आज भी लोग उन्हें असल भगवान की तरह की देखते हैं और पूजते हैं।

जूनियर एनटीआर ने महज 14 साल की उम्र में भगवान राम का रोल निभाया था। इस फिल्म का नाम था ‘बाल रामायण’। यह फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी। इसमें स्मिता माधव ने ‘सीता’, नारायण निखिल ने ‘लक्ष्मण’ तो स्वाति कुमार ने ‘रावण’ का रोल प्ले किया था।

रामानंद सागर के शो रामायण के बाद कई सालों बाद फिर से रामायण शो का प्रसारण किया गया था। इस शो में भगवान राम का किरदार गुरमीत चौधरी ने निभाया था। सादगी के भरे उनके किरदार ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस शो से कई सालों बाद दर्शकों को रामायण का अच्छा संस्करण देखने को मिला था।

Back to top button