x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

जबरदस्त संघर्ष से भरपूर फुलवा का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड और टॉलीवूड सिनेमा की तरह ही भोजपुरी सिनेमा आज के समय में देश और दुनिया का जाना-पहचाना नाम बन चुका है। कई विदेशियों को भी अब भोजपुरी गाने सुनते देखा गया है। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता को देखते हुए अब मेकर्स भी खूब नई फिल्में लेकर आ रहे है। फ़िलहाल भोजपुरी सिनेमा एक बार फिर से सुर्खियों में है।

भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे की आने वाली अनिल नैनन निर्देशित फिल्म फुलवा का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इस ट्रेलर को नेटिज़ेंस की तरफ से काफी प्यार मिल रहा है। अब तक कई लोग इस ट्रेलर को देख चुके है। फुलवा का ट्रेलर एक ऐसी लड़की की कहानी पर आधारित है जो कि पढ़ना चाहती है और शिक्षा के लिए घर-घर में नई रोशनी लाना चाहती है। माता-पिता उसकी शादी ऐसे घर में कर देते हैं जहां उसका पति अपनी पत्नी की पढ़ाई में उसका साथ देता है और उसके कलेक्टर बनने के सपने को अपना सपना मान बैठता है। इसी बीच उसकी जिंदगी में बहुत बदलाव होते हैं और आखिरकार फुलवा कलेक्टर बन जाती है।

इस फिल्म में रितेश पांडेय, प्रवेश लाल यादव, प्रीति शुक्ला, किरण यादव, माया यादव, दीपक सिन्हा, प्रेम दुबे आदि ने मुख्य भूमिका निभाई है। एम जे फिल्म्स एंड स्टूडियो प्रेजेंट्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में मधुकर आनंद और सी.बी. दिनेश ने अपना म्यूजिक दिया है।

Back to top button