शिल्पा शेट्टी के घर पर हुई लाखों की चोरी,पुलिस ने 2 आरोपी को पकड़ा

मुंबई – एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित जुहू वाले घर में चोरी होने की वारदात सामने आई है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई’ के मुताबिक, यह घटना एक हफ्ते पुरानी है। पुलिस ने एजेंसी को गुरुवार, 15 जून को यह जानकारी दी है कि पिछले हफ्ते एक्ट्रेस के घर से कुछ कीमती सामान कथित रूप से चोरी हो गए थे।
यह घटना एक हफ्ते पुरानी है। मुंबई पुलिस ने इस घटना की जानकारी 15 जून को दी है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक दो आरोपियों को धर दबोचा और जांच में जुट गई है। अधिकारी ने बताया कि, शिल्पा शेट्टी के घर हुई चोरी की जानकारी जुहू पुलिस थाने से मिली थी। उनके घऱ से कई कीमती सामान गायब हैं और फिलहाल मामला दर्ज कर दिया गया है।
शिल्पा शेट्टी इन दिनों मुंबई में नहीं हैं। वह इन दिनों फैमिली के साथ इटली में छुट्टियां मना रही हैं। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर अपने इस वेकेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें उनकी मोनोकनी ड्रेस वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। शिल्पा की तस्वीर को देखकर फैंस दंग रए गए। शिल्पा ने बीते महीने 8 जून को ही अपना जन्मदिन मनाया है, वह 48 साल की हो गई हैं।