x
मनोरंजन

एक्टर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ के साथ हुआ लाखो का धोखा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मम्मी आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) इन दिनों काफी मुश्किलों में हैं। उन्होंने खुद के साथ हुई 58 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में इसे लेकर एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है। चीटिंग का ये केस एलेन फर्नांडिस नाम के एक शख्स के खिलाफ दर्ज कराया गया है। आखिर कौन हैं एलेन और क्या है ये मामला चलिए बताते हैं आपको विस्तार से।

जैकी की पत्नी आयशा श्रॉफ ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। उनके साथ ये धोखाधड़ी एलन फर्नांडिस नाम के शख्स ने किया है, जिसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 408, 465, 467 और 468 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। आयशा के साथ एक-दो लाख नहीं, बल्कि 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साल 2015 में भी आयशा श्रॉफ ने एक्टर साहिल खान पर केस दर्ज कराया था वो भी 4 करोड़ की चीटिंग का। जिसे लेकर भी खूब बातें बनी थीं। वैसे आपको बता दें कि आयशा अपने दौर की खूबसूरत एक्ट्रेस और मॉडल रह चुकी हैं लेकिन जैकी श्रॉफ से शादी के बाद जल्द ही वो फिल्म प्रोडक्शन में आ गई थी। हालांकि 2 दशक पहले उनके प्रोडक्शन में बनी एक फिल्म जबरदस्त फ्लॉप रही जिससे उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ा था और उस वक्त जैकी श्रॉफ के परिवार ने काफी बुरा दौर देखा. लेकिन समय के साथ सब ठीक हो गया।

Back to top button