x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Pushpa 2 की टीम के साथ हुई सड़क दुर्घटना,हुआ बस का एक्सीडेंट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म पुष्पा के सीक्वल यानी पुष्पा 2 (Pushpa 2) की शूटिंग जोरो-शोरों से चल रही है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। अब पुष्पा 2 के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल पुष्पा 2 की टीम का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद कई कलाकार घायल भी हो गए हैं। फिलहाल इस दुर्घटना को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कई लोग इस दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,

रास्ते में आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवाहन निगम की बस खड़ी थी, जिसे तकनीकी खराबी की वजह से सड़क के किनारे खड़ा किया गया था। दूसरी ओर पुष्पा 2 यूनिट बस के चालक का सड़क पर खड़ी बस पर ध्यान नहीं गया। उसने अचानक बस को टक्कर मार दी। हादसे के कारण कुछ घंटों के लिए भारी जाम लग गया, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू की। बता दें कि पुलिस हादसे के बारे में और जानने के लिए आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

पुष्पा 2 की आधिकारिक रिलीज डेट भी सामने नहीं आई है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन स्टार पुष्पा 2 को इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि फिल्म पुष्पा में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन एक साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था।

Back to top button