राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा राजस्थान में लेंगे सात फेरे
मुंबई – एक्ट्रेस परिणीत चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा दोनों की सगाई के तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के बाद उनके फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच कपल की शादी पर बड़ा अपडेट सामने आया है।
परिणीति के साथ ही राघव को भी स्पॉट किया गया। दोनों को साथ में देखकर इस बात को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म है कि उदयपुर में यह कपल वेडिंग के लिए डेस्टिनेशन फाइनल करने पहुंचा है। हालांकि, इसकी ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आई है।
परिणीति चोपड़ा ने टूरिज्म डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर शिखा सक्सेना से भी मुलाकात की और आसपास के खास होटल और टूरिस्ट प्लेस के बारे में जानकारी ली। ये भी बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर या जयपुर में अपने वेडिंग वेन्यू को फाइनल कर सकते हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों अक्टूबर में सात फेरे ले सकते हैं।