x
मनोरंजन

Khatron ke khiladi 13 में अब्दु रोजिक करेंगे धमाल,शिव ठाकरे को करेंगे अपना सपोर्ट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। इस शो के लिए कंटेस्टेंट्स की टोली साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो चुकी है। केपटाउन के घने जंगलों में टीवी स्टार्स खतरनाक स्टंट सीन करते नजर आएंगे।

खिलाड़ी 13 के लिए मेकर्स ने अब्दु रोजिक से बातचीत की है। बताया जा रहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो अब्दु रोजिक, रोहित शेट्टी के खतरों से खेलते नजर आएंगे। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही अब्दु रोजिक के फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं शिव ठाकरे के चाहने वालों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या सच में अब्दु रोजिक खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे या नहीं। फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

शो के होस्ट रोहित शेट्टी शूटिंग के लिए रवाना हो चुके हैं। इस बीच ऐसी खबर है कि अगर सबकुछ ठीक रहा, तो अब्दु रोजिक, रोहित शेट्टी के शो में खेलते नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अब्दु रोजिक या उनकी टीम की तरफ से ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Back to top button