x
भारतविश्व

Breaking: सुपर साइक्लोन मोचा ने मचाई म्यांमार में भारी तबाही


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भीषण चक्रवाती तूफान मोका रविवार को बंगलादेश और म्यांमार के तटों से टकराया। जिसने भारी तबाही मचाई है। चक्रवाती तूफान का कहरा ऐसा था कि म्यांमार के बंदरगाह शहर सितवे पूरी तरह डूब गया है।

चक्रवात मोका की चेतावनी को देखते हुए म्यांमार और बांग्लादेश में करीब 400,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। अधिकारियों और सहायता एजेंसियों ने इस क्षेत्र में आने वाले सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक को लेकर चेतावनी जारी की थी। बांग्लादेश में कॉक्स बाजार में मौजूद बस्तियों में दस लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी रहते हैं, जो इस तूफान से किसी तरह से प्रभावित नहीं हुए है।

चक्रवात मोचा इस मौसम का पहला चक्रवाती तूफान है जो बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी के ऊपर बन रहा है। यह पिछले कुछ दिनों में एक अत्यंत गंभीर चक्रवात में बदल गया है। मोचा अब श्रेणी 5 चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी देते हुए अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा की अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान “मोचा” की लैंडफॉल प्रक्रिया उत्तर-पश्चिम म्यांमार तट पर शुरू हो गई है। मोचा के उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और कुछ घंटों के भीतर दक्षिण पूर्व बांग्लादेश और उत्तर म्यांमार के सितवे (म्यांमार) के तटों को पार करने की बहुत संभावना है। मौसम एजेंसी ने कहा कि 180-190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 210 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। सुपर सीक्लोन मोचा 14 मई रविवार को सुबह 1130 बजे सितवे से लगभग 40 किमी दक्षिण-पश्चिम में और बांग्लादेश के कॉक्स बाजार से 170 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी पर केंद्रित है।

संयुक्त राष्ट्र और स्थानीय मीडिया ने कहा कि चक्रवात के आने के बाद रखाइन में संचार नेटवर्क बाधित हो गया था। संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (OCHA) के अनुसार, रखाइन राज्य और देश के उत्तर पश्चिम में लगभग 6 मिलियन लोगों को पहले से ही मानवीय सहायता की आवश्यकता थी, जबकि 1.2 मिलियन विस्थापित हुए हैं।

Back to top button