मुंबई – कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा काफी पॉपुलर है। वे अपने शो कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा से घर-घर फेमस है और लोगों को खूब हंसाते भी है। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने रविवार रात अपनी बेटी के साथ एक इवेंट में रैंप वॉक किया।
कपिल शर्मा ने अपनी बेटी अनायरा शर्मा के साथ पहली बार रैप वॉक किया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उन्होंने रविवार को फैशन शो में बेटी के साथ महफिल लूट ली। पापा के साथ रैप पर उनका हाथ पकड़कर चल रही अनायरा बहुत कॉन्फिडेंट दिखीं। वो सबको वेव कर रही थीं और मौजूद लोग उनपर जमकर प्यार लुटा रहे थे। एक पल के लिए वह दर्शकों को देखती रही जबकि कपिल ने उन्हें चलते रहने का इशारा किया।
कपिल शर्मा एक इवेंट में अपनी 3 साल की बेटी अनायरा के साथ रैंप वॉक करते नजर आए। इस दौरान अपनी नन्ही परी का हाथ थामे कपिल ने रैंप पर वॉक किया। पापा-बेटी की जोड़ी ब्लैक आउटफिट में काफी प्यारी लग रही थी। इस दौरान कपिल ने ऑडियंस की तरफ हाथ हिलाया और अपनी बेटी को भी ऐसा करने के लिए कहा। इतना ही नहीं कपिल ने बेटी अनायरा को फ्लाइंग किस देने के लिए भी कहा। इस पर अनायरा ने पापा की बात मानते हुए क्यूट अंदाज में फ्लाइंग किस किया।
उनके रैंप डेब्यू का वीडियो इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट पर शेयर किया गया, कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में उन्हें “क्यूट” कहा। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “वह गिन्नी की तरह दिखती हैं।” कई लोगों ने उनकी तुलना बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक से भी की। “वह अब्दु रोजिक की बहन दिखती है।”
कपिल के अलावा कॉमेडियन भारती सिंह ने भी कृष्णा अभिषेक के साथ रैंप वॉक किया। इस दौरान कृष्ण ने भारती के बेटे लक्ष्य को अपनी गोद में उठाया हुआ था। इन तीनों ने अपना कॉस्ट्यूम ब्लू और ब्लैक में पेयर किया हुआ था। अनु रंजन ने रविवार को मुंबई में अपने ‘बेटी’ फैशन फंडरेजर शो की मेजबानी की। अपनी संस्थान ‘बेटी’ की के माध्यम से, वह समाज के सभी स्तरों पर महिलाओं के नेतृत्व और भागीदारी को बढ़ाने के लिए काम कर रही है, उनकी कोशिश होती है महिलाओं के रीप्रेजेंटेशन और पार्टिसिपेशन को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने की।