x
लाइफस्टाइल

टिप्स : बुरे और डरावने सपनों से हैं परेशान? तो आज से ही अपनाएं ये उपाय


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः कई बार बुरे सपने आने के कारण रात को सोते समय व्यक्ति अचानक जाग जाता है और बुरी तरह से डर जाता है। हमारे आसपास कई ऐसे लोग हैं जिन्हें बुरे और डरावने सपने आते हैं। जिन लोगों को बुरे सपने आते हैं, पसीना आता है, हृदय गति बढ़ जाती है और अचानक नींद से जाग जाते हैं। इन बुरे सपने को कैसे रोकें?

इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जानिए बुरे सपने आने का कारण और कैसे पाएं इस समस्या से छुटकारा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई बार बिस्तर में ही बैठकर खाने के कारण लोगों को बुरे सपने आने लगते हैं।घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक होने के कारण भी डरावने सपने आते हैं।पितृ दोष के कारण भी लोगों को बुरे सपने आते हैं। इसलिए कुंडली की जांच जरूर कराएं।

दिमाग को शांत रखना
सोने से पहले दिमाग जितना सक्रिय होता है, बुरे सपने आने की संभावना उतनी ही ज्यादा होती है। इसलिए सोने से पहले दिमाग को शांत रखना चाहिए।

गैजेट्स से दूर रहें
सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक्स, थ्रिलर टीवी शो या सीरियल न देखें। चिंता से बचने के लिए सोने से पहले गर्म पानी से नहाएं। सॉफ्ट म्यूजिक सुनें और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।

तनाव को कम करें
तनाव कम करना हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन तनाव कम करने से नींद अच्छी आती है। इस वजह से अगर दिन में तनाव लिया जाए तो रात में डरावने सपने आने का खतरा रहता है।

तनाव कम करने के लिए करें फिजिकल एक्टिविटी- जैसे, टहलना, दौड़ना या योग करना। ऐसा करने से एंडोर्फिन रिलीज होता है, जिससे मूड अच्छा होता है। अरोमाथेरेपी भी लें, संगीत सुनें, किताब पढ़ें, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं।

सोने के लिए अच्छा माहौल बनाए रखें
जिस स्थान पर आप सोते हैं वह शांत, अंधेरा और अच्छी नींद के लिए अनुकूल होना चाहिए। यदि आपको नींद नहीं आ रही है तो कमरे का वातावरण सोने के अनुकूल बनाएं।

Back to top button