x
मनोरंजन

शाहिद कपूर के बेटे जैन कपूर पापा के साथ देखा IPL


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – शाहिद कपूर अपने बच्चों को मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। शाहिद कपूर चाहते हैं कि उनके बच्चे नॉर्मल लाइफ पाएं, जिस कारण वो मीडिया से उन्हें छुपाकर रखते हैं। हालांकि बीती रात शाहिद कपूर अपने बेटे जेन कपूर के साथ आईपीएल 2023 मैच देखने के लिए पहुंचे थे, जहां से सामने आई दोनों की फोटो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है।

फिल्म स्टार शाहिद कपूर मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच हुए आईपीएल मैच का मजा लेने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे हुए थे। जहां उनका क्यूट बेटा जैन कपूर भी साथ में ही था। अब इन दोनों सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी हैं। सामने आईं शाहिद कपूर और जैन कपूर की ये क्यूट फोटो हर किसी का दिल जीत रही है।

फिल्म स्टार शाहिद कपूर एक नहीं बल्कि 2 बच्चों के पापा हैं। शाहिद कपूर की बेटी मीशा कपूर 6 साल की है। जबकि, उनका बेटा जैन कपूर 4 बरस का है। फिल्म स्टार शाहिद कपूर अपने दोनों ही बच्चों के बेहद करीब हैं। फिल्म स्टार अक्सर अपनी फैमिली संग प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जो फैंस का दिल जीत ले जाती हैं।

अभिनेता शाहिद कपूर के बेटे जेन कपूर अपनी मम्मी मीरा राजपूत की तरह दिखते हैं। जेन कपूर की तस्वीर पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो पापा की तरह स्मार्ट हैं लेकिन उनकी शक्ल मम्मी मीरा राजपूत से ज्यादा मिलती है।

Back to top button