x
मनोरंजन

सनी लियोनी की फिल्म केनेडी का टीजर रिलीज़ -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म ‘केनेडी’ का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस फिल्म की स्क्रीनिंग कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में हो होगी।अब इस फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक रूप से इसका टीजर रिलीज कर दिया है।

सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर जारी करते हुए लिखा है, “कितना मजा आया देख के।” इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी है कि इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और यह कान फिल्म फेस्टिवल में 24 मई को दिखाई जाएगी।’ इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है। इस पर कमेंट करते हुए सनी लियोनी ने लिखा है, “द एंडिंग।”

इस फिल्म के टीजर की शुरुआत अंधेरे में बैठे एक शख्स से होती है जो कहता है- बता कितने कत्ल किए तूने। बता कितना मजा आया। बेहिसाब चल रहा है। तो अपने लाश की कीमत लगाता चल। क्योंकि बाकी रहा तो कुछ और, कुछ भी नहीं। इस बीच तमाम गोली बारी और कत्ल के सीन दिखाए जाते हैं। टीजर के अंत में चार्ली के किरदार में सनी लियोनी की एंट्री होती है। फिल्म का टीजर थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक पता नहीं चल पाई है।

Back to top button