x
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी ने पहने छोटे-छोटे ईयररिंग्स


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। एक्ट्रेस फिलहाल न्यूयॉर्क में हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की एक क्यूट फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की है। इस फोटो में मालती बेड पर बैठी नजर आ रही हैं तो वहीं प्रियंका ने साइड से उनकी तस्वीर क्लिक की है।

प्रियंका ने अपनी खूबसूरत बेटी के साइड फेस की फोटो फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि मालती बेड पर है, और खिड़की की तरफ देख रही है। विंडो से शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘परफेक्ट मॉर्निंग।’ खास बात यह है कि मालती इस फोटों में ईयररिंग पहने नजर आ रही हैं।

मालती मैरी चोपड़ा जोनास का जन्म जनवरी 2022 में हुआ था। प्रियंका और निक सरोगेसी की मदद से बेटी के माता-पिता बने थे। इस बात की खुशखबरी उन्होंने फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा था, “हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी की मदद से पैरेंट्स बने हैं। हम इस खूबसूरत समय के लिए आपके सम्मानपूर्वक प्राइवेसी मांगते हैं। क्योंकि फिलहाल हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।” गौरतलब है कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 में शादी रचाई थी।

Back to top button