x
मनोरंजन

राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा 13 मई को करेंगे सगाई


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इसी रास्ते पर आगे बढ़ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ सगाई करेंगी। उनकी डेट भी सामने आ गई है। इससे पहले दोनों की आईपीएल मैच देखने पहुंचने की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इस बीच दोनों हाथों में अंगूठी देखकर फैन्स ये आशंका जाहिर कर रहे थे कि दोनों की सगाई हो चुकी है.

दोनों को पहले भी कई बार साथ देखा जा चुका है. अब फैन्स को 13 तारीख का इंतजार है जब इस कपल की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आएंगी। कहा तो यह भी जा रहा है कि सगाई के बाद दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सगाई की बात करें तो इसमें खास मेहमान शामिल होने की संभावना है। करीब 150 लोग शामिल हो सकते हैं।

बॉलीवुड हलकों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। दोनों का एक साथ आना ग्लैमर और राजनीति का फ्यूज़न है। इसी वजह से दोनों काफी चर्चा में हैं। फैंस भी इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं और चाहते हैं कि ये जल्द से जल्द शादी कर लें। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कपल 13 मई को दिल्ली में सगाई करेगा। दोनों दिल्ली पहुंच गए हैं।

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button