x
मनोरंजन

खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे शीजान खान?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – शीजान खान रोहित शेट्टी के धमाकेदार शो में एंट्री मार सकते हैं। शो की खातिर उन्होंने ट्रैवल पर्मिट के लिए भी आवेदन दे दिया है। बता दें कि तुनिषा शर्मा के निधन के बाद से ही शीजान खान काफी सुर्खियों में बने हुए हैं।

रोहित शेट्टी का रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ शो के बहुप्रतीक्षित सीजन में से एक है। अब फैंस प्रतियोगियों के नाम जानने के लिए काफी उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ की शूटिंग मई 2023 में शुरू होगी। धीरे-धीरे शो के प्रतिभागियों के नाम भी सामने आने शुरू हो गए हैं। वहीं, अब खबर है कि इस शो में शीजान खान भी शामिल होंगे। अभिनेता ने टीवी शो ‘अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल’ में मुख्य भूमिका निभाने के बाद इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। अब वह खतरों का खिलाड़ी बनने के लिए तैयार हैं।

शीजान खान (Sheezan Khan) को ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ (Khatron Ke Khiladi 13) के लिए विदेश जाना पड़ेगा, लेकिन उनका मामला अभी कोर्ट में लंबित है। इससे शो में उनकी एंट्री पर रोक भी लग सकत है। बताया जा रहा है कि इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही शीजान खान ने कोर्ट में ट्रैवल पर्मिट का आवेदन दाखिल किया है। हालांकि इन सभी मामलों पर अभी तक शीजान खान की ओर से कोई कमेंट नहीं आया है। बता दें कि शीजान की तरह ही बीते साल मुनव्वर फारूकी भी ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का हिस्सा बनते-बनते रह गए थे।

बीते साल दिसंबर में ‘अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल’ की लीड एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद अभिनेत्री की मां ने शो के लीड एक्टर और उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया था। दो महीने से भी अधिक समय जेल में बिताने के बाद चार मार्च को उन्हें वसई कोर्ट ने जमानत दे दी थी।

Back to top button