x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट की सैलरी जानकर दंग रह जायेंगे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अंबानी परिवार ने ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में अपनी खास जगह बनाई है। यही कारण है कि उनके अजब-गजब शौक और तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। आज हम आपको नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट से जुड़ी दिलचस्प जानकारी देने वाले हैं।बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी मुंबई इंडियंस की मालकिन और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और संस्थापक और रिलायंस इंडस्ट्रीज की गैर-कार्यकारी निदेशक हैं। वह धीरूभाई अंबानी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की प्रमुख हैं। उनका सेंस ऑफ स्टाइल हमेशा से लाजवाब रहा है।

दरअसल पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट की सैलरी चर्चा में है। आइए हम भी जानते हैं कि आखिर वो है कौन हैं और उनकी सैलरी कितनी है। नीता अंबानी के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हर इवेंट में नीता के मेकअप का ध्यान रखते हैं जिससे वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं। मिकी कॉन्ट्रैक्टर नीता अंबानी के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। उनकी बेटी ईशा अंबानी और उनकी बहू श्लोका अंबानी भी मिकी से अपना मेकअप करवाती हैं।मिकी कॉन्ट्रैक्टर एक सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, मोहब्बतें, माई नेम इज खान, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, डॉन, वीरे दी वेडिंग, गुड जैसी फिल्मों से जुड़े थे

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिकी कॉन्ट्रैक्टर की मुंबई में एक दिन की फीस 75 से 1 लाख रुपये है।अब, मेकअप कलाकार अपनी सेवाओं के लिए मोटी रकम वसूलता है और बहुत से लोग मिकी कॉन्ट्रैक्टर की सेवा का खर्च नहीं उठा सकते। वह प्रतिदिन प्रति व्यक्ति ₹75000 से ₹1 लाख तक चार्ज करते हैं। ऐसे में अगर आप उनकी 30 दिन की सैलरी यानी 1 महीने की तनख्वाह का अंदाजा लगाएंगे तो वो लगभग 30 लाख बनती है जो किसी कंपनी के बड़े पद पर कार्य कर रहे लोगों की सालाना सैलरी होती है।

Back to top button