x
मनोरंजन

अनिल कपूर ने माइनस 110°C में किया वर्कआउट -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अनिल कपूर 66 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस से यंग एक्ट्रर्स को कड़ी टक्कर देते हैं। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर माइनस 110 डिग्री में मास्क लगाकर वर्कआउट करते हुए नजर आए। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर के वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वो माइनस तापमान वाल एक कमरे में नजर आ रहे हैं और वहां वर्कआउट कर रहे हैं। पहली वीडियो में देखा जा सकता है कि वो उस रूम से बाहर निकलते हैं। वहीं उन्होंने सिर्फ शॉर्ट्स पहन रखा है और मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने एक्टर की पत्नि सुनीता को टैग करते हुए कहा कि आप अनिल को समझाए। इतना वर्कआउट करना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। एक्टर के वीडियो पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, सुनीता कपूर इन्हें कंट्रोल करिए। दूसरे यूजर ने लिखा, कितना जवान होना है सर। तीसरे यूजर ने लिखा, सर आप 60 के लग नहीं नहीं रहे हैं। चौथे यूजर ने लिखा, सर आप एवरग्रीन हैं।

Back to top button