x
मनोरंजन

सिद्धू मूसेवाला का लेटेस्ट सॉन्ग ‘तेरे नाम’ हुआ रिलीज़


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सिद्धू मूसेवाला के गाने फैंस की जुबां पर चढ़ रहते हैं। इतना ही नहीं, उनके कई अनरिलीज्ड गानों को भी फैंस जारी करने की मांग करते हैं। इसी बीच, सिद्धू मूसेलवाला के फैंस के लिए सिंगर का एक नया गाना जारी किया गया है, जिसने आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया। सिंगर के इस गाने का टाइटल ‘मेरा ना’ (Mera Na) है और इसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें सिद्धू मूसेवाला का यह तीसरा गाना है, जो उनकी मौत के बाद रिलीज किया गया है। इससे पहले रिलीज हुए उनके दोनों गानों को फैंस ने बेशुमार प्यार दिया था।

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना आज यानी शुक्रवार को रिलीज हुआ है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में सिद्धू की कुछ पुरानी वीडियो का इस्तेमाल किया गया है और वहीं कुछ जगहों पर ग्राफिक्स का इस्तेमाल करते हुए लिपसिंग की गई है। सिद्धू के नए गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। निधन के बाद रिलीज हुआ ये उनका तीसरा गाना है। इससे पहले भी उनके दो और गाने रिलीज हो चुके हैं।

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के गाने ‘मेरा ना’ को सिंगर के ही यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को अपलोड हए सिर्फ 2 घंटे हुए हैं और अब तक ‘मेरा ना’ यू-ट्यूब पर 3.1 मिलियन से भी ज्यादा बार सुना जा चुका है। हैरानी की बात यह है कि इस गाने को सिर्फ 10 मिनट के अंदर ही 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। इस आंकड़े से सिंगर की तगड़ी फैन फॉलोइंग का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है। इस गाने को आवाज सिद्धू मूसेवाला ने दी थी और इसके लिरिक्स नाइजीरियन सिंगर बरना बॉय ने लिखे हैं और म्यूजिक स्टील बंग्लेज ने दिए हैं।

Back to top button