x
मनोरंजन

बेटी संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका चोपड़ा -फोटो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन करने के लिए प्रियंका चोपड़ा मुंबई आई हुई हैं। इस दौरान प्रियंका अपनी बेटी मल्टी मैरी जोनस चोपड़ा के साथ मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंची। ट्रेडिशनल कपड़ों में प्रियंका ने अपनी बेटी को गोद में लेकर भगवान गणेश के दर्शन किए।

बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया और अपनी लाडो को भी आशीर्वाद दिलवाया। प्रियंका का मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर से एक वीडियो सामने आया है, जो चर्चा बटोर रहा है। मालूम हो कि प्रियंका हाल ही पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ इंडिया आईं। यह पहली बार है जब मालती जन्म के बाद ननिहाल आई हैं।

इंडिया आने के बाद Priyanka Chopra ने Nick Jonas के साथ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया और दो दिन बाद अपनी सीरीज ‘सिटाडेल’ की स्क्रीनिंग भी रखी थी। अब 6 अप्रैल को वह भगवान का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पंडित मंत्रोच्चारण के बीच प्रियंका और उनकी बेटी Malti Marie Chopra Jonas को तिलक लगाते और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं।

Back to top button