x
मनोरंजन

Citadel Premiere में दिखे सितारे,प्रियंका चोपड़ा के बोल्डनेस जीता दिल-फोटो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की वेब सीरीज सिटाडेल जल्दी ही रिलीज होने वाली है। बीती रात मुंबई में इस सिटाडेल का प्रीमियर रखा गया, जहां रेखा, वरुण धवन, नोरा फतेही,अनुभव सिन्हा, नेहा धूपिया, अदिति राव हैदरी, अनुषा दांडेकर समेत कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। बता दें, प्रियंका इन दिनों सिटाडेल के प्रमोशन के लिए भारत में है। इस प्रीमियर में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई सितारे पहुंचे। हर कोई अपने लुक से एक-दूसरे को टक्कर देता नजर आया। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी ‘सिटाडेल’ एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी प्रियंका और रिचर्ड मैडेन के ईर्द-गिर्द घूमती है। दोनों ही इस सीरीज में एजेंट्स की भूमिका निभा रहे हैं। सिटाडेल’ में प्रियंका के अलावा लेस्ली मैनविल, रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुकी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं, सीरीज 28 अप्रैल से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, जिसके नए एपिसोड हर शुक्रवार 26 मई तक वीकली रिलीज किए जाएंगे।

वेब सीरीज ‘ सिटाडेल’ के प्रीमियर पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से हर किसी को दीवाना बना दिया। प्रीमियर में प्रियंका ने ब्लू कलर की ऑफ शोल्डर थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक हील्स कैरी किया था। हाथ में ब्रेसलेट और अपने सिग्नेचर मेकअप लुक में वह गॉर्जेस दिखीं। एक्ट्रेस का ये लुक इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। हर कोई उनके इस लुक की तारीफ कर रहा है।

Back to top button