x
मनोरंजन

Janhvi Kapoor बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग पहुंची मंदिर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। बीते कई समय से हर किसी की नजर उनकी लवलाइफ पर है। सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर के कुछ वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में एक्ट्रेस तिरुपति बालाजी मंदिर में मत्था टेकते हुई नजर आ रही हैं। सामने आए एक वीडियो में जाह्नवी अपनी छोटी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के साथ नजर आ रही हैं।

जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है. जिसमें वो शिखर पहाड़िया को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो शिखर के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही, एक्ट्रेस की बहन खुशी कपूर ने भी शिखर पहाड़िया को विश करते हुए एक फोटो शेयर की है।

3 अप्रैल की सुबह ही जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी और शिखर पहाड़िया संग आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी पहुंचीं। इस दौरान खुशी और जाह्नवी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। जाह्नवी कपूर इस दौरान गुलाबी और हरे रंग के लहंगे में दिखीं। खुशी कपूर ने भी बहन की तरह ही ड्रेसअप किया। वह लाल और हरे रंग के लहंगे में नजर आईं। सोशल मीडिया पर खुशी और जाह्नवी का ट्रेडिशनल अवतार देख हर कोई खुश हो रहा है। वैसे देखा जाए तो जाह्नवी कपूर हमेशा से ही ट्रेडिशनल लुक में दिल जीतती आई हैं।

Back to top button