x
मनोरंजन

Bharti Singh के बेटे गोला बने ‘मास्टरशेफ,शेयर की पेहले बर्थडे की फोटो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के बेटे लक्ष्य का आज जन्मदिन हैं। इस खास मौके पर सभी लोग भारती सिंह के लाडले को बर्थडे विश कर रहे हैं। बीते साल भारती और हर्ष के बेटे लक्ष्य का जन्म हुआ था। ऐसे में लक्ष्य के पहले बर्थडे को लेकर सभी लोग एक्साइटेड हैं। इस बीच भारती ने अपने बेटे लक्ष्य यानी गोला की कुछ फोटोज सामने आई है जो कि इंटरनेट की दुनिया में आग की तरह फैल रही है।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया 3 अप्रैल 2022 को पहली बार माता-पिता बने थे. उन्होंने अपने घर में एक बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने लक्ष्य रखा है. वे प्यार से लाडले को गोला बुलाते हैं। गोला की सोशल मीडिया पर अपनी अलग ही फैन फॉलोइंग है। गोला की क्यूटनेस किसी का भी दिल पिघला दे और भारती ने बेटे की जो लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, उनसे आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

भारती सिंह ने अपने लक्ष्य की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में लक्ष्य अलग-अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं। वहीं गोला की क्यूटनेस भी देखते ही बन रही है। भारती ने फोटोज को साझा करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे लक्ष्य (गोला) बहुत सारा प्यार तुम्हें बड़े होकर हमारे तरह बनना। भगवान तुम्हें खुश रखें। भारती के इस पोस्ट लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग भारती के बेटे को बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स लक्ष्य की क्यूटनेस के बारे में बात कर रहे हैं। बता दें कि लक्ष्य को अक्सर ही फैंस करीना कपूर के बेटे जेह अली खान से कंपेयर करते हैं। क्यूटनेस के मामले में लक्ष्य, जेह को भी टक्कर देते हैं।

शेयर की गई फोटोशूट की तस्वीरों में एक जगह गोला को शेफ के आउटफिट में देखा जा सकता है. इस दौरान वह शेफ की टोपी और ड्रेस में बहुत ज्यादा क्यूट लग रहे हैं। भारती सिंह ने गोला को पहला बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें लक्ष्य बहुत ही प्यारा लग रहा है।

Back to top button