x
मनोरंजन

इस दिन होगी परिणीति-राघव की सगाई,फैमिली इन के रोके के लिए डेट फिक्स की


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हालांकि अब तक दोनो की तरफ से इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब जल्द ही दोनों सगाई करने वाले हैं जिसकी डेट फिक्स हो चुकी है। इतना ही नहीं दिल्ली में दोनों के परिवार वाले फिलहाल तैयारी में व्यस्त हैं। आइए जानते हैं कि आखिर दोनों कब सगाई करने वाले हैं।

परिणीति चोपडा के करीबी ने जानकारी दी है कि, परिणीति और राघव अब जल्द ही सगाई करने वाले हैं। दिल्ली में उनकी सगाई सेरेमनी अप्रैल के पहले हफ्ते में होगी। फिलहाल एक्ट्रेस तैयारियों के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं। एक्ट्रेस को लेने के लिए खुद राघव चड्ढा दिल्ली के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इसका मतलब है कि बस अब कुछ दिनों में ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने रिश्ते का ऐलान कर देंगे।

चोपड़ा फैमिली के क्लोज फ्रेंड ने ये भी कहा, “रोका जरूर हो रहा है लेकिन परिवार जल्द ही कोई तारीख निकालने की कोशिश कर रहे हैं। वे ऐसी तारीख की तलाश कर रहे हैं जो इस महीने या अगले महीने की शुरुआत में हो सकती है.” सूत्र ने यह भी कहा कि इस तारीख को कब तय किया जाएगा, इसकी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है। लेकिन चोपड़ा और चड्ढा दोनों आगे की प्लानिंग में बिजी हैं।

फिलहाल परिणीति सगाई की तैयारी में व्यस्त हैं। दोनों जल्द ही अपने रिश्ते का आधिकारिक ऐलान करेंगे। इस सगाई में केवल दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। वहीं परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ इस सगाई का हिस्सा होंगी। कहा जा रहा है कि प्रियंका अपनी कजिन की सगाई के लिए ही भारत आई हैं। फिलहाल अपने रिश्ते को नए पड़ाव पर ले जाने के लिए राघव और परिणीति बेहद खुश हैं।

Back to top button